बाराबंकीः आग का गोला बनी कार, चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Barabanki Car Fire: शुक्रवार की आधी रात के बाद बाराबंकी में सड़क दुर्घटना हो गई. एक चलती कार आग का गोला बन गई. इस हादसे में कार चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. यह दुर्घटना सफदरगंज थाना के बघौरा के पास हुई.

ग्रामीणों ने पुलिस को दी घटना की सूचना

बताया गया है कि यह घटना रात करीब 1:30 बजे हुई. पूर्व प्रधान राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि आसपास के गांवों के लोगों ने रात में करीब डेढ़ बजे टायर फटने की आवाज और आग की रोशनी देखी थी. सुबह करीब 5:15 बजे ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो कार पूरी तरह जल चुकी थी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

इस रूप में हुई मृतक की पहचान

कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतक की पहचान कार के पंजीयन नंबर से सफदरगंज के नोहरी का पुरवा मजरे दोहरी निवासी राम वर्मा के पुत्र प्रदीप कुमार वर्मा के रूप में हुई. कार उनकी पत्नी राधापति के नाम पर पंजीकृत बताई गई है. आशंका जताई जा रही है कि कार का गेट काल होने की वजह से चालक बाहर नहीं निकल सका.

कोतवाल अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया

बताया गया है कि प्रदीप ने करीब चार माह पूर्व ही कार खरीदी थी और टैक्सी में चलते थे. प्रधान की सूचना पर सुबह पुलिस और दमकल टीम पहुंची. सफदरगंज कोतवाल अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि चालक पूरी तरह जल चुका था. आग लगने के कारणों और चालक के बाहर न निकल पाने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है.

Latest News

बलिया में 2 से 6 नवंबर तक होगी 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता, परिवहन मंत्री ने लोगो व शुभंकर का किया विमोचन

बलिया: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जिले में एक बार फिर खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर...

More Articles Like This

Exit mobile version