बरेलीः कैंटर ने कार को मारी टक्कर, पिता और दो पुत्रों की मौत, सभी लौट रहे थे शादी से

बरेलीः बरेली से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां बरेली-दिल्ली हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार पिता और उसके दो पुत्रों की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि कार सवार पिता-पुत्र पंजाब के पटियाला के रहने वाले थे. वे बरेली में शादी समारोह में शामिल होने आए थे. मंगलवार की सुबह वापस जा रहे थे. बरेली से निकलते ही दुर्घटना का शिकार हो गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया. पुलिस ने मृतकों के परिवार वालों को घटना की सूचना दी.

Latest News

भारत ने की व्यापारिक जहाजों पर हमले की कड़ी निंदा, यूक्रेन के राजदूत को तलब कर क्रू की मौत पर मांगा जवाब

MEA summons Ukraine: काला सागर में मालवाहक जहाज एमवी ओमोर्फी पर हुए ड्रोन हमले में भारतीय नाविक सागर गुप्ता...

More Articles Like This

Exit mobile version