Basti News: रिश्वत ले रहा था कानूनगो, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Basti News: बस्ती में एक कानूनगो को रिश्वत लेना महंगा पड़ा. एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को हरैया तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक अनिल श्रीवास्तव को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. कप्तानगंज कस्बे में कार में बैठकर कास्तकार से रुपये लेते समय टीम ने दबोच लिया.

कानूनगो ने मांगी थी दस हजार की रिश्वत
जानकारी के अनुसार, हर्रैया क्षेत्र के रमवापुर निवासी इशरार अहमद अपनी जमीन की पैमाइश के लिए तहसील का चक्कर लगा रहा था. राजस्व निरीक्षक ने उससे 10 हजार रुपये रिश्वत मांगे थे. इसकी शिकायत उसने एंटी करप्शन टीम से किया था.

एटी करप्शन टीम कर रही पूछताछ
इस शिकायत पर कप्तानगंज में रुपये देते समय टीम ने उसे कानूनगो को पकड़ लिया. टीम उसे अज्ञात स्थान पर ले जाकर पूछताछ कर रही है. टीम प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के बाद पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी.

Latest News

VIDEO: ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का संबोधन, तस्वीरों सहित देखिए आयोजन

Vagdhaara Samman Samaroh 2026: मुंबई में साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े दिग्गजों ने ‘वाग्धारा सम्मान समारोह 2026’ के...

More Articles Like This