बठिंडा: अस्पताल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी में मिला सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Crime: पंजाब में सनसनीखेज घटना हुई है. यहां बठिंडा में बुधवार की देर शाम एक अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर का शव मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हैं.

लुधियाना की रहने वाली थी कमल कौर 

बताया गया है कि चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल की पार्किंग में खड़ी गाड़ी से सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी का शव बरामद हुआ. कमल कौर लक्ष्मण बस्ती, लुधियाना की रहने वाली थी.

जांच-पड़ताल में जुटी हैं पुलिस

सूत्रों की माने तो, कमल कौर 9 जून को अपनी मां से यह कहकर निकली थी कि वह बठिंडा में प्रमोशनल इवेंट के लिए जा रही है. 10 जून को उसकी हत्या हो गई. 11 जून को उसकी लाश गाड़ी से बरामद हुई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने शव और गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया

इस संबंध में एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार देर शाम पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि चंडीगढ नेशनल हाईवे पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी से बदबू आ रही है. इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने जब गाड़ी चेक किया तो उससे एक महिला की लाश बरामद हुई.

एसपी ने बताया कि पुलिस इस मामले की हर एक दृष्टिकोण से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही स्पष्ट हो सकेगा.

जिस गाड़ी में शव मिला, उस पर लगा है लुधियाना का नंबर

उन्होंने बताया कि जिस गाड़ी में महिला का शव मिला, उस पर लुधियाना का नंबर लगा हुआ है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि यह नंबर जाली भी हो सकता है. इस सिलसिले में लुधियाना आरटीओ से वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, और एक पुलिस टीम को लुधियाना भेजा गया है. मामले की गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है. जल्द की मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.

Latest News

Honda Sales October 2026: अक्टूबर में होंडा की बंपर बिक्री, 7.34 लाख से ज्यादा बाइक-स्कूटर बिके; 13% बढ़ी बिक्री

Honda Sales October 2026: भारत में दोपहिया वाहन लोगों की रोजमर्रा की जरूरत का अहम हिस्सा बन चुके हैं....

More Articles Like This

Exit mobile version