बेल्जियम: एंटवर्प में 10 मंजिला रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, कई लोगों के मौत की खबर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Antwerp Fire: उत्तरी बेल्जियम बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां एंटवर्प शहर में बुधवार को एक 10 मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में कई लोगों की मौत की खबर है. घटना की पुष्टि स्थानीय पुलिस ने की है.

एंटवर्प अग्निशमन विभाग ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही बड़े पैमाने पर आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की गई. अग्निशमन दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया, जहां उन्होंने बचाव और आग बुझाने का कार्य शुरू किया.

पुलिस की ओर दी गई जानकारी के अनुसार, 10 मंजिला इस इमारत में करीब 200 लोग रहते हैं. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही हताहतों की सटीक संख्या का खुलासा किया गया है. बचाव अभियान जारी है और अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. इस दुखद घटना से स्थानीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है.

अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह 9:53 बजे फायर ब्रिगेड को एंटवर्प के लिंकेरोएवर इलाके में स्थित एक रिहायशी इमारत की आठवीं मंजिल पर भीषण आग लगने की सूचना मिली. इसके बाद शहर के अलग-अलग इलाकों से कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के साथ-साथ लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान प्रारंभ किया.

पुलिस के अनुसार, 200 से अधिक लोगों के रहने वाली इस इमारत को पूरी तरह खाली करा लिया गया. दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे. अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कई लोगों की मौत हुई है. कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं.

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

प्रशासन ने आसपास रहने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए धुएं के कारण घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने की अपील की है. बयान में पुलिस ने कहा, “धुएं से प्रभावित स्थानीय निवासी अपनी खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें और आवश्यकता पड़ने पर वेंटिलेशन सिस्टम भी बंद कर दें.” घटनास्थल पर तलाशी, बचाव और नुकसान का आकलन करने का काम जारी है. मृतकों की संख्या और नुकसान की जानकारी का अभी इंतजार है.

Latest News

चीनी डील को लेकर कर्ज बना नेपाल सरकार का सिरदर्द, अब उठे रहे सवाल

Nepal-China jet deals: नेपाल सरकार की तरफ से एक दशक पहले खरीदे गए चीनी विमान एक बार फिर से...

More Articles Like This