Bengal: बाइक को बचाने में खाईं में गिरी बस, आठ की हालत गंभीर

कोलकाताः पश्चिम बंगाल से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां पूर्वी बर्धमान जिले में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाईं में जा गिरी. बताया गया है कि यह घटना देवानदिघी में कृष्णानगर से आसनसोल जाते समय घटी. बस में 30 यात्री सवार थे.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, चालक तेज गति से बस चला रहा था. इसी दौरान अचानक सामने आई बाइक को बचाने के चक्कर में चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे खाईं में जा गिरी. इस दुर्घटना में सभी घायलों को बर्धवान मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. उनमें से आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Latest News

‘कारवाँ गीतों का…’: महाकवि की स्मृति में मुंबई में सुरों का संगम, CMD उपेन्‍द्र राय ने गोपाल दास नीरज को यूं किया याद

हिंदी साहित्य के शिखर पुरुष, पद्मभूषण महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ जी की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मायानगरी मुंबई...

More Articles Like This

Exit mobile version