बंगाल: कांग्रेस नेता और उनके बेटे पर बरसाई गोलियां, धारदार हथियार से वार, दोनों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

West Bengal Crime: कोलकाता के नदिया जिले सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां स्वतंत्रता दिवस की रात दिल दहला देने वाली घटना हुई. बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर और धारदार हथियार से वार कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उनके पुत्र की हत्या कर दी.

बेथुआडहरी रेलवे फाटक के पास हुई वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात नक्काशिपाड़ा थाना क्षेत्र के बेथुआडहरी रेलवे फाटक के पास अज्ञात बदमाशों ने कांग्रेस नेता की चारपहिया गाड़ी को घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई. फिर कार रुकने पर धारदार हथियार से कांग्रेस नेता और उनके पुत्र पर वार किया.

पिता-पुत्र की मौके पर हुई मौत

अत्याधिक खून बहने पर पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतकों की पहचान अनीसुर रहमान और उनके 24 वर्षीय बेटे अबू सुफियान के रूप में हुई.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का आरोप

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का आरोप है कि इस खूनी हमले की पटकथा जेल में बंद तृणमूल कांग्रेस नेता जुब्बार शेख के इशारे पर इलाका कब्जाने की नीयत से रची गई है.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने घटना की भर्त्सना करते हुए सरकार के “भय आउट, भरोसा इन” के दावों पर कड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐसी बर्बर घटना राज्य में नागरिकों की सुरक्षा और स्वतंत्र राजनीति करने के अधिकार पर गंभीर सवाल खड़े करती है. उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने इस नृशंस हत्याकांड के विरोध में रविवार को पूरे राज्य में ‘काला दिवस’ मनाने की घोषणा की है.

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

नक्काशिपाड़ा थाना पुलिस का कहना है कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है. जल्द ही हमलावरों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

बलूचिस्तान के ‘आजाद’ होते ही बौखलाया पाकिस्तान, लगा दिया लॉकडाउन, घर से निकलने से लेकर आने-जाने पर रोक

New Delhi: हाल ही में खुद को पाकिस्तान का हिस्सा मानने से इनकार करते हुए बलूचिस्तानियों ने अपनी आजादी...

More Articles Like This