बंगालः सरकारी बस ड्राइवर के घर पुलिस की रेड, करोड़ों की नकदी और 15 किलो सोना जब्त

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Birbhum Cash Gold Seizure: कोलकाता के बीरभूम के मोहम्मदबाजार इलाके में मंगलवार देर रात पुलिस ने एक सरकारी बस चालक के घर छापेमारी की. इस दौरान करोड़ों रुपये की नकदी और भारी मात्रा में सोना जब्त किया गया है.

बुधवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस ने मोहम्मदबाजार के देउचा इलाके में मिनार मंडल के घर को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया. इस दौरान घर से करीब 15 किलो सोना मिला है.

बताया जा रहा है कि देर रात शुरू हुई कार्रवाई सुबह तक चली. सूत्रों के मुताबिक, घर में नोटों के कई बंडल मिले हैं. नकदी की गिनती के लिए पांच नोट गिनने वाली मशीनें मंगाई गईं. बरामद रुपये को ले जाने के लिए बड़े-बड़े ट्रंक भी लाए गए.

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मिनार मंडल सरकारी बस चालक है और पत्थर कारोबार से भी जुड़ा हुआ है. दावा है कि वह बीरभूम के चर्चित पत्थर कारोबारी टुलू मंडल के कई पत्थर खदानों के कारोबार से भी जुड़ा रहा है. हालांकि, बरामद नकदी और सोने का स्रोत क्या है तथा इसका किसी अवैध गतिविधि से संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है.

टुलू मंडल को कभी पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार में प्रभावशाली नेता अनुब्रत मंडल का करीबी बताया जाता था. टुलू पर अवैध पत्थर खदान चलाने के आरोप भी लग चुके हैं और उसका नाम मवेशी तस्करी मामले में भी सामने आया था.

वर्ष 2022 में प्रवर्तन निदेशालय ने उसके घर और कार्यालय में तलाशी अभियान चलाया था. हालांकि, इस बार मिनार मंडल के घर से बरामद संपत्ति का टुलू मंडल से कोई संबंध है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

CM ने कहा- भ्रष्टाचार में शामिल किसी को नहीं बख्शेंगे

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी. उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी संपत्ति या जनता के पैसे की कथित लूट से संपत्ति बनाने वालों और गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. सीएम ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों से सांठगांठ कर संपत्ति बनाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी.

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This