बेंगलुरुः PM मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास मिली विस्फोटक सामग्री, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Security lapse: बेंगलुरु में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई. उनके मुख्य कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन की दो छड़ें मिलीं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बेंगलुरु के सेंट्रल रेंज के डीआईजी के मुताबिक, ये विस्फोटक सामग्री रविवार की सुबह सुरक्षा जांच के दौरान मिली. यह जगह उस कार्यक्रम स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर थी, जहां प्रधानमंत्री को पहुंचना था.

‘फुटपाथ किनारे मिलीं छड़ें‘

अधिकारी ने बताया, “जांच के दौरान फुटपाथ के किनारे जिलेटिन की दो छड़ें मिलीं. यह जगह मुख्य कार्यक्रम स्थल से करीब तीन किमी दूर है, जहां पीएम मोदी को पहुंचना था. आगे की जांच चल रही है.”

यह घटना खुफिया एजेंसियों द्वारा दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखे जाने के एक दिन बाद हुई है. एजेंसियों को संभावित आतंकी खतरे के बारे में इनपुट मिले थे, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने कई संवेदनशील जगहों पर निगरानी बढ़ा दी थी.

एक अधिकारी ने बताया, “पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वे संवेदनशील इलाकों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि, लावारिस वस्तुओं और खड़ी गाड़ियों पर कड़ी नजर रखें.”

Latest News

Moradabad News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Moradabad News:: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को मुरादाबाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय...

More Articles Like This

Exit mobile version