बेंगलुरु: चिन्नास्वामि स्टेडियम के बाहर RCB की विक्ट्री परेड में भगदड़, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IPL 2025: बेंगलुरु से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. यहां चिन्नास्वामि स्टेडियम के बाहर RCB की विक्ट्री परेड में भगदड़ मच गई. बताया जा रहा है कि इस भगदड़ में एक महिला सहित 7 लोगों की मौत हो गई है.

बताया जा रहा है कि आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2025 जीत लिया है और इसके बाद पूरी टीम का बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में सम्मान हो रहा है. हालांकि, इस सम्मान के दौरान कुछ ऐसा हो गया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होगी. दरअसल, चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में तीन लोगों की मौत की खबर है.

बताया जा रहा है कि इस भगदड़ में 20 लोग घायल भी हुए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, घायलों में 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई. भगदड़ में मारे गए लोगों में एक महिला भी शामिल हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो आरसीबी की विक्ट्री परेड में शामिल लोग बड़ी संख्या में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मौजूद थे. पुलिस ने उन्हें काबू करने के लिए लाठियां भांजी, इसके बाद भगदड़ मच गई. विक्ट्री परेड का आगाज शाम 5 बजे होना था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. खिलाड़ी कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया से मिलने विधानसभा पहुंचे हैं और इसके बाद खिलाड़ियों की टीम बस चिन्नास्वामी स्टेडियम तक जाएगी. यहां बड़ी बात ये है कि पूरे रास्ते पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं, जिसके बाद उन्हें संभालना मुश्किल हो गया है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के छठे दिन इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal, 16 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version