अमेरिका में अरेस्ट हुआ भगवानपुरिया गैंग का गुर्गा नीतीश कौशल, FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था नाम

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nitish Kaushal Arrested: जग्गू भगवानपुरिया गैंग के गैंगस्टर नीतीश कौशल को अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी अमेरिका के वरमोंट से की गई है. अमेरिका ने दो दिन पहले ही गैंगस्टर नीतीश कौशल को मोस्ट वांटेड की लिस्ट में डाला था. मालूम हो कि ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत FBI, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध सिंडिकेट के खिलाफ इन दिनों लगातार कार्रवाई कर रही है.

इंटरनेशनल ऑर्गेनाइज्ड क्राइम सिंडिकेट का एक्टिव मेंबर है नीतीश

फंदे में आए गैंगस्टर नीतीश कौशल पर अमेरिका में इंटरनेशनल ऑर्गेनाइज्ड क्राइम सिंडिकेट का एक्टिव मेंबर होने का आरोप है. FBI के अनुसार, गैंगस्टर नीतीश कौशल सिंडिकेट हत्या, ड्रग तस्करी, रंगदारी, किडनैपिंग, हथियारों की स्मगलिंग, हवाला और ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसी वारदातों में शामिल रहा है. जांच एजेंसियों के मुताबिक, जग्गू भगवानपुरिया गैंग के संगठित अपराध सिंडिकेट का आगाज पंजाब से हुआ और इसका जाल अमेरिका के कैलिफोर्निया सहित कई देशों तक फैला हुआ है.

कोर्ट ने जारी किया था अरेस्ट वारंट

नीतीश कौशल ने कथित रूप से जग्गू भगवानपुरिया गैंग के लिए किडनैपिंग, अटैक और अन्य हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया है. बीते 25 जून को सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया की फेडेरल कोर्ट ने गैंगस्टर नीतीश कौशल के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था. उसके ऊपर रैकेटीयर इन्फ्लुएंस्ड एंड करप्ट ऑर्गेनाइजेशन्स कॉन्स्पिरेसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था.

क्या है ऑपरेशन हार्ड बॉल?

मालूम हो कि FBI ने अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध सिंडिकेट के विरुद्ध चलाए जा रहे अपने ऑपरेशन का नाम ‘Operation Hard ball’ नाम रखा है. इसके अंतर्गत FBI और उसके एजेंट्स, अमेरिका, कनाडा और यूरोप में लगभग 50 से अधिक जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं. इन छापेमारी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामान को भी सीज किया गया है. रेड के दौरान ड्रग भी रिकवर की गई है. ऑपरेशन हार्ड बॉल के तहत लॉरेंस बिश्नोई गैंग, जग्गू भगवानपुरिया और गोल्डी बराड़ से जुड़े नेटवर्क को FBI निशाने पर ले रही है.

Latest News

केदारनाथ यात्रा: पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरे, श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोका गया

Kedarnath Yatra halted: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश हो रही है. इसी बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरवनाथ...

More Articles Like This