Bhilwara: कार से टक्कर के बाद आग का गोला बनी वैन, चालक की जिंदा जलकर मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भीलवाड़ाः राजस्थान में सड़क हादसा हुआ है. यहां कोटा-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे-27 पर दो वाहनों की जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर के बाद एक वाहन में आग लग गई. इस हादसे में चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दूसरे वाहन में सवार पति-पत्नी और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. शव को कब्जे में मामले की जांच में जुट गई.

नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे पर कार और वैन में टक्कर हो गई. इस इतनी तेज थी कि वैन पुलिया से उछलकर करीब 15 फीट गहरी खाई में गिर गई और धमाके के साथ उसमें आग लग गई. आग लगने के कारण वैन के चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई.

थाना प्रभारी और आईपीएस प्रोबेशनर जतिन जैन ने बताया

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. मांडलगढ़ थाना प्रभारी और आईपीएस प्रोबेशनर जतिन जैन ने बताया कि ईको वैन चित्तोड़गढ़ की तरफ से आ रही थी और कार मैनाल की ओर से.

कार में सवार पति-पत्नी और दो बच्चे घायल

उन्होंने बताया कि पुलिया के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई और वैन खाई में गिर गई. वैन में चालक अकेला था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. कार में सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चों को गंभीर हालत में मांडलगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है.

गैस किट से वैन में लगी आग

थाना प्रभारी के मुताबिक, वैन में गैस किट लगी हुई थी, कार के साथ हुई टक्कर के बाद उसमें विस्फोट हो गया और आग लग गई. हालांकि, सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया. शव को कब्जे में ले लिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

देश में 2.5 करोड़ Aadhaar Card रद्द, सिस्टम से भी हटाया, UIDAI की कार्रवाई में कहीं आप तो नहीं..?

New Delhi: देश के करीब 2.5 करोड़ आधार नंबरों को हमेशा के लिए बंद (Deactivate) कर दिया गया है....

More Articles Like This

Exit mobile version