Bhojpur Crime: बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षक को मारी गोली, हुए फरार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bhojpur Crime: बिहार से सनसीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है. यहां आरा में रविवार को दिनदहाड़े हथियार बंद बदमाशों ने एक शिक्षक को गोली मार दी. वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए. घायल शिक्षक को अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि यह वारदात उस वक्त हुई, जब शिक्षक झंडारोहण कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे थे. सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई.

झंडारोहण कार्यक्रम से लौट रहे थे योगेंद्र
जानकारी के अनुसार, बहोरनपुर थाना के दामोदरपुर गांव निवासी शिवरतन प्रसाद साह के पुत्र शिक्षक योगेन्द्र प्रसाद (45 वर्ष) गणतंत्र दिवस पर स्कूल मेंआयोजित झंडारोहण कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में बहोरनपुर बांध सड़क पर बाइक सवार हथियार बंद बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और भाग निकले.

गोली कनपट्टी के आसपास लगी है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना. घायल शिक्षक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यहां से आरा लाया जा रहा है.

थानाध्यक्ष ने बताया
इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है. पूछताछ कर कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है. गंभीर अवस्था में घायल को इलाज के लिए आरा भेज दिया गया है. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version