भुवनेश्वर में हादसाः अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, जिंदा जले दो केयरटेकर, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bhubaneswar Apartment Fire: ओडिशा से दुखद खबर सामने आई है. यहां आग दो लोगों के लिए काल बन गई. राजधानी भुवनेश्वर के लक्ष्मीसागर थाना क्षेत्र स्थित बसंत भिल्ला अपार्टमेंट में बुधवार को तड़के भीषण आग लग गई. इस घटना में जहां दो लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं.

सूचना मिलते ही पहुंची दमकल की गाड़ियां

भोर में करीब 4.30 बजे आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष, जो अपार्टमेंट में केयरटेकर के रूप में कार्यरत थे, जो जिंदा जल गए. मौके से दोनों के शव बरामद किए गए. इस घटना में कई लोग घायल भी हुए है.

आग की लपटों के बीच फंस गए केयरटेकर

बताया गया है कि कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर दिया, जिससे दोनों केयरटेकर अंदर ही फंस गए और बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए दोनों केयरटेकर लंबे समय से अपार्टमेंट में कार्यरत थे. उनकी मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

तीन घायलों, बिस्वजीत बेहरा (70 वर्ष), सुलभा बेहरा (65) और तेजेश्वरी बेहरा (10 वर्ष) को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया. इसके अलावा अपार्टमेंट के 27 अन्य निवासियों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है.

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version