माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जानिए मामला

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Crime News: माफिया डॉन से नेता बने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को देश की शीर्ष कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट से अब्बास अंसारी को आज जमानत मिल गई है. दरअसल, आर्म्स लाइसेंस मामले में माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को देश की सर्वोच्च न्यायालय ने जमानत दी है.

आपको बता दें कि अब्बास अंसारी पर शूटिंग प्रतियोगिताओं के बहाने विदेशी बंदूकें खरीदने के आरोप में उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामला दर्ज किया था. अब्बास अंसारी के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि 2015 मे यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर जारी किया गया था. लाइसेंस आयात के लिए और विभाग से UID जारी होता है. जिस घटना का जिक्र किया गया है उस एफआईआर मे उस समय अब्बास पैदा ही नहीं हुआ था.

वहीं, एक दूसरी एफआईआर में आरोप लगाया गया कि दिल्ली से जब अब्बास अंसारी को लखनऊ शिफ्ट किया तो सरकारी अथॉरिटी को सूचित नहीं किया. यूपी सरकार ने कहा कि वो दो लाइसेंस हासिल किया लेकिन इसकी सूचना अथॉरिटी को नहीं दी. वहीं, यूपी सरकार ने इस मामले में कहा कि अब्बास अंसारी कई आपराधिक मामलों में शामिल है.

यह भी पढ़ें: SC: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को राहत, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version