Bihar: कटिहार में हादसा, नाव पलटी, तीन की मौत, सात लोग लापता, तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कटिहारः बिहार से बड़े हादसा की खबर सामने आ रही है. यहां रविवार को कटिहार में गंगा नदी के गोलाघाट के पास एक नाव पलट गई. इस हादसे में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं सात लोग लापता है. लापता लोगों की तलाश की जा रही है.

नाव पर सवार थे 18 लोग
स्थानीय लोगों की माने तो, बुधनगर एवं किशनपुर गांव के लोग नाव में सवार थे. रविवार सुबह करीब सात बजे लोग छोटी नाव पर 18 लोग सवार होकर पड़ोसी राज्य झारखंड के साहिबगंज में बासकोल स्थित रिश्तेदार के यहां जा रहे थे.

आठ लोग तैरकर आए किनारे पर
जाते समय क्षमता से अधिक लोग सवार होने की वजह से नाव डूब गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. आठ लोग तैरकर किनारे पर आ गए. अब तक तीन लोगों का शव मिला है. सात लोग लापता है. मौके पर लोगों की भीड़ लगी हुई है.

लापता लोगों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. लापता लोगों की तलाश जारी है.

Latest News

खुलते ही रियाद एयरपोर्ट पर फिर हुआ हमला, हूती विद्रोहियों ने किया मिसाइल और ड्रोन अटैक

Attack at Riyadh Airport: सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने हूती विद्रोहियों द्वारा रियाद को निशाना बनाकर दागी...

More Articles Like This

Exit mobile version