Bihar: मोहनिया में हादसा, ट्रक से टकराई बस, तीन तीर्थयात्रियों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मोहनियाः बिहार से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. इस हादसे में जहां तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, वहीं एक दर्जन घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

जीटी रोड पर बरहुली गांव के समीप हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा मोहनिया थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर बरहुली गांव के समीप हुआ. बताया जा रहा है कि तीर्थयात्रियों से भरी बस रविवार की सुबह जीटी रोड पर खड़े ट्रक टकरा गई.

दुर्घटना के बाद मची चीख-पुकार
दुर्घटना के बाद बस में सवार तीर्थयात्रियों में चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. पुलिस को सूचना देने के बाद घायलों को निकालने में जुट गए.

गया में पिंडदान कर लौट रहे थे तीर्थयात्री
कुछ ही देर में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. इस हादसे में तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई. लोगों की मदद से एम्बुलेंस के माध्यम से तत्काल घायलों को अनमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचा, जहां उनका उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि तीर्थयात्री बाराबंकी यूपी से गया पिंडदान करने गए थे. वापस आने के दौरान यह दुर्घटना हुई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This