Bihar: रोहतास में हादसा, बाइकों की टक्कर में तीन दोस्तों की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar News: बिहार से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. रोहतास में हुए हादसे में जहां तीन दोस्तों की मौत हो गई, वहीं दो युवकों का गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाज चल रहा है. हालत नाजुक बनी हुई है. यह हादसा रोहतास थाना क्षेत्र के समहुता गांव के पास की है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.

आपस में टकराई दो बाइकें
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की मध्य रात रोहतास के समहुता गांव के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों बाइकों पर सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

दो युवकों की मौके पर हुई मौत
दुर्घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल अन्य तीन घायलों को अस्पताल भेजवाया. जाते समय रास्ते में तीसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर अवस्था में दो घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. खबर मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया.

मृतकों और घायलों में ये लोग हैं शामिल
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मृत तीनों युवकों की पहचान तिलौथू थाना क्षेत्र के बाबूगंज निवासी रजनीश कुमार, पंकज कहार तथा लखन चौधरी के रूप में हुई है. वहीं, घायल छोटेलाल एवं बिट्टू कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है.

Latest News

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को पूरी तरह अपनी शर्तों पर रोका, लंबे समय तक संघर्ष को जारी रखने के लिए हम पूरी तरह तैयार-राजनाथ सिंह

New Delhi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमने ऑपरेशन सिंदूर इसलिए नहीं रोका, क्योंकि हमारी क्षमताएं...

More Articles Like This

Exit mobile version