Bihar: रोहतास में हादसा, ट्रक और ऑटो की टक्कर, तीन लोगों की मौत, चौथा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रोहतासः बिहार से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा रोहतास में हुआ है. यहां आज सुबह ट्रक और ऑटो की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ट्रक सहित चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह बिहार के रोहतास जिले में तिलौथू-डेहरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुराने पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई.

टक्कर इतनी तेज थी कि  ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायल को डेहरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

डॉक्टरों ने बताया कि घायल की हालत गंभीर बनी हुई है. वह वेंटिलेटर पर है. पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This