Bihar Crime: नवगछिया में परिवार के चार लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश, चल रहा इलाज

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भागलपुरः बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. यहां आएदिन संगीन वारदातों को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को चुनौती देने का काम करते आ रहे हैं. इसी कड़ी में नवगछिया रंगरा में एक ही परिवार के चार लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश की गई. गंभीर अवस्था में झुलसे लोगों का उपचार अस्पताल में चल रहा है.

सोते समय पेट्रोल छिड़क लगाई आग
जानकारी के अनुसार, नवगछिया रंगरा ओपी अंतर्गत मुरली गांव में बदमाशों ने सोते समय एक ही परिवार के चार लोगों के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलने का प्रयास किया. इस घटना में दादा विद्यानंद सिंह, पोती सहित चार लोग झुलस गए.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद तत्काल झुलसे लोगों को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां गंभीर अवस्था में उनका उपचार चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. जांच-पड़ताल के दौरान मौके से बोतल में पेट्रोल बरामद हुआ. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version