Bihar Crime: स्कॉर्पियो ने तीन पुलिसकर्मियों को रौंदा, महिला सिपाही की मौत, दरोगा और ASI गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Crime: बिहार से सनसनीखेत खबर सामने आई है. यहां पटना में बुधवार की देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जांच कर रहे तीन पुलिसकर्मियों को रौंद दिया. इस घटना में जहां एक महिला सिपाही की जान चली गई, वहीं एक दरोगा और एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

एसकेपुरी थाना क्षेत्र स्थित अटल पथ पर हुई घटना

यह घटना एसकेपुरी थाना क्षेत्र स्थित अटल पथ पर हुई. इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. कुछ ही देर में पटना एसएसपी के साथ ही आसपास के थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने महिला सिपाही को मृत घोषित कर दिया, जबकि दरोगा और एसएसाई का इलाज चल रहा है.

वाहनों की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों रौंदा
बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात एसके पुरी थाने की पुलिस अटल पथ पर वाहन चेकिंग अभियान में चला रही थी. इसी दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी के चालक ने वाहन की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों पर ही गाड़ी चढ़ा दी.

पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया

पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने वाले वाहन का चालक फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. सभी घायल पुलिसकर्मी एक ही अस्पताल में इलाज करा रहे थे. इलाज के बीच महिला पुलिस कर्मी की अस्पताल में मौत हो गई है.

वाहन में लगा है बीजेपी की झंडा
मृत महिला सिपाही की पहचान 25 वर्षीय कोमल कुमारी निवासी नालंदा के रूप में हुई है. वह डायल 112 इमरजेंसी सर्विस में तैनात थीं. बुधवार की देर रात वह ड्यूटी कर रही थीं. इसी दौरान यह हादसा हुआ. इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया है, जबकि गाड़ी का चालक फरार हो गया है. उसकी तलाश में छापेमरी चल रही है. बताया जा रहा है कि जिस स्कॉर्पियो गाड़ी से यह हादसा हुआ है, उसपर बीजेपी का झंडा लगा हुआ है. फिलहांल, पुलिस पुलिस गाड़ी मालिक की तलाश कर रही है.

Latest News

एयरफोर्स का जवान निकला जासूस, 2023 से पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था गोपनीय जानकारी

Pakistani Spy: वायुसेना और राजस्थान इंटेलिजेंस की टीम ने असम के वायुसेना अड्डे पर तैनात एक कर्मचारी को पाकिस्तान...

More Articles Like This

Exit mobile version