Bihar: बेगूसराय में संदिग्ध हाल में डॉक्टर और कंपाउंडर की मौत, जहरीली शराब से मौत की आशंका

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar: बिहार के बेगूसराय में संदिग्ध हालत में डॉक्टर और कंपाउंडर की मौत हो गई. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है. इनमें एक की आंखों की रोशनी भी चली गई थी. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतकों में चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के मैदा शाहपुर के रहने वाले डॉक्टर सीसी सिंह और उनके कंपाउंडर हरे राम तांती शामिल हैं. इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई.

ग्रामीणों का कहना है कि मृत डॉ. सीसी सिंह का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित एक टीम की देख-रेख में हरे राम तांती का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि उसकी मौत किन कारणों से हुई है. इस मामले में बेगूसराय के सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीते समय हरे राम तांती को उनके क्लीनिक में इलाज के लिए लाया गया था, उस वक्त उसकी आंखों की रोशनी चली गई थी.

शराब का सेवन करात था हरे राम तांती
परिवार के लोगों ने बताया कि हरे राम तांती शराब का सेवन किया करता था. आशंका है कि शराब पीने से ही उसकी मौत हुई है. इस संबंध में एसपी मनीष कुमार ने बताया कि संदिग्ध हालत में दो व्यक्ति की मौत हुई है. जिसमें एक व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराया गया है. दूसरे व्यक्ति की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस उसके परिजन से पूछताछ करने के लिए पहुंची. उन्होंने बताया है कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This