Bihar: गंगा में डूबीं चार बच्चियां, तीन के शव मिले, एक की तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar: बिहार से दुखद खबर सामने आई है. यहां बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में सावन के सोमवार पर गंगा स्नान करने गई चार बच्चियां डूब गई. तीन बच्चियों का शव बरामद हो गया है, जबकि चौथे की तलाश जारी है.

सोमवारी पर गंगा स्नान के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में लापता चार बच्चियों में से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं। बरामद शवों की पहचान बबली कुमारी, नंदनी कुमारी और राधिका कुमारी के रूप में हुई है। वहीं, चौथी लापता बच्ची आरती कुमारी की तलाश अभी भी जारी है। हादसा रानीसराय गांव के पास सोमवार सुबह हुआ था, जब सात बच्चियां एक साथ गंगा स्नान करने पहुंची थीं।

गंगा स्नान के दौरान एक-एक कर डूबने लगीं बच्चियां

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार सुबह करीब पांच बजे हुई. सावन की सोमवारी को लेकर रानीसराय गांव की सात बच्चियां एक साथ गंगा नदी में स्नान करने गई थीं. स्नान के दौरान एक बच्ची अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी. उसे बचाने के लिए अन्य बच्चियां भी पानी में आग बढ़ गई और सभी डूबने लगी.

बच्चियों को डूबता देख मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल नदी में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया. ग्रामीणों ने किसी तरह तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि चार बच्चियां गहरे पानी में लापता हो गईं. घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कराई.

तीन बच्चियों के शव बरामद, चौथी की तलाश जारी

काफी प्रयास के बाद बबली कुमारी, नंदनी कुमारी (14 वर्।) और राधिका कुमारी (16 वर्ष) के शव बरामद कर लिए गए हैं. वहीं, आरती कुमारी (14 वर्ष) की तलाश जारी है. पुलिस, स्थानीय गोताखोर और प्रशासन की टीम नदी में लगातार खोज अभियान चला रही है. एसडीआरएफ की टीम को भी बचाव अभियान में लगाया गया है.

थानाध्यक्ष बोले- एक बच्ची को बचाने में सभी पानी में आगे बढ़ीं

बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि सभी बच्चियां सोमवार सुबह गंगा नदी में स्नान करने पहुंची थीं. स्नान के दौरान एक बच्ची अचानक डूबने लगी. उसे बचाने के प्रयास में अन्य बच्चियां भी पानी में आगे बढ़ गईं और एक-एक कर डूबने लगीं.

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. बाद में लापता बच्चियों में से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक बच्ची की तलाश की जा रही है.

Latest News

‘पाकिस्तान तुम्हारे बाप की जागीर नहीं’, सेना पर भड़के मौलाना रहमान, दे डाली आसिम मुनीर को चेतावनी

Islamabad: पाकिस्तान में सेना की बढ़ती ताकत और सरकार के फैसलों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है....

More Articles Like This

Exit mobile version