Bihar News: आग का गोला बनी चलती बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

किशनगंजः बिहार से हैरान करने वाली खबर आ रही है. यहां एक चलती बस में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई. इससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी के बीच चीख-पुकार मच गई. यह दुर्घटना शहर के खगड़ा ओवरब्रिज पर हुई.

किशनगंज से पूर्णिया जा रही थी बस
मिली जानकारी के अनुसार, किशनगंज से एक प्राइवेट बस पूर्णिया जा रही थी. बस जैसे ही शहर के खगड़ा ओवरब्रिज पर पहुंची, अचानक आग लग गई. आग लगते ही बस में सवार में चीख-पुकार के बीच अफरा-तफरी मच गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन दस्ता
हालांकि, संयोग अच्छा रहा कि बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल किया गया. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस और अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया. बताया जा रहा है कि समीर ट्रेवल्स नाम की यह बस एक बजे किशनगंज बस स्टैंड से पूर्णिया के लिए रवाना हुई थी.

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This

Exit mobile version