Bihar News: लाठीचार्ज के बाद गवर्नर से मिले NDA नेता, CBI जांच की मांग

Must Read

पटना. पटना में बीते गुरुवार को भाजपा नेताओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना को लेकर बीजेपी नेताओं में रोष है. बीजेपी विधानमंडल दल के सदस्यों ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. इस दौरान एनडीए के नेता भी मौजूद रहे. पूर्व सीएम जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेताओं ने भी राज्यपाल से मुलाकात की.

मुलाकात के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच पटना हाईकोर्ट के सीटिंग जज से या सीबीआई से कराई जाए. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि राज्यपाल को पूरी जानकारी दी गई है. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार धृतराष्ट्र बने हुए हैं और तेजस्वी यादव दुर्योधन.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत की जांच के लिए 4 सदस्यीय जांच समिति बनाई है. ये समिति उस मामले की जांच करेगी, जिसमें गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर लाठीचार्ज के दौरान बीजेपी के कार्यकर्ता विजय सिंह, जो कि जहानाबाद के रहने वाले थे, कि मौत हो गई थी. जांच के बाद कमेटी विस्तृत रिपोर्ट जेपी नड्डा को सौंपेगी. इस कमेटी के संयोजक झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास हैं, जबकि सदस्यों में सांसद मनोज तिवारी, सासंद बीडी राम और सुनीता दुग्गल शामिल हैं.

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This