Bihar News: सोन नदी में समाएं सात बच्चे, पांच का शव बरामद, दो की तलाश जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar News: बिहार से दुखद खबर आ रही है. यहां नदी में नहा रहे एक ही परिवार के सात बच्चे डूब गए. यह हादसा रोहतास के तुम्बा गांव के गुजरने वाली सोन नद (नदी का पुल्लिंग रूप) में हुई. पांच बच्चों की जहां मौत हो गई, वहीं दो बच्चों की तलाश की जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. इस घटना से पीड़ित परिवार के घर कोहराम मच गया.

नदी में नहा रहे थे एक ही परिवार की सात बच्चे
मिली जानकरी के अनुसार, रोहतास के देदार गौड़ के परिवार के सात बच्चे, जिनकी उम्र 8 से 12 साल थी, रोहतास के तुम्बा गांव से गुजरने वाली सोन नद (नदी का पुल्लिंग रूप) में नहा रहे थे.

गहराई में जाने की वजह से डूबे बच्चे
बताया जा रहा है कि अचानक गहराई में जाने से एक बच्चा डूबने लगा. उसको बचाने के चक्कर में सातों बच्चे डूबने लगे. बच्चों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते, सभी बच्चे तेज धारा में बहने लगे.

गोताखोरों ने पांच बच्चों के शव को निकाला
घटना की जानकारी होते ही परिवार के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. गोताखोरों की टीम ने किसी तरह से पांच बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी है, सभी के प्राण पखेरू उड़ चुके थे. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. गोताखोर अन्य दो बच्चों की तलाश में जुटे हैं.

एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह सिंह ने बताया
डेहरी के एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह सिंह ने बताया कि केदार गौड़ के चार बच्चे और उनके रिश्तेदार के तीन बच्चे सोन नद में नहाने गए थे. जलस्तर काफी अधिक होने की वजह से बच्चे डूब गए. इनमें से पांच के शव को बाहर निकाल लिया गया है, दो अन्य बच्चों की तलाश की जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. उधर, इस घटना से जहां मृतक बच्चों के घर कोहराम मच गया, वहीं गांववासी शोक के सागर में डूब गए.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This