Bihar News: गोली कांड के बाद हालात तनावपूर्ण, शव लेकर सड़क पर उतरे लोग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

छपराः चुनावी रंजिश को लेकर छपरा में हुए गोलीकांड के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा हंगामा शुरु कर दिया गया है. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखारी चौक के समीप चुनावी रंजिश में मंगलवार की सुबह हुई गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत और तीन के घायल होने की घटना के बाद मौके पर मौजूद मृतक के स्वजन एवं अन्य सहयोगियों ने बवाल किया.

मृतक के समर्थकों ने अस्पताल में किया हंगामा
बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा घटना के मुख्य आरोपित रमाकांत सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतक के समर्थकों ने अस्पताल में हंगामा करने और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद शव लेकर भिखारी चौक के लिए कूच किया. रास्ते में पुलिस ने कई बार उन लोगों को शव लेकर जाने से रोका.

धक्का-मुक्की के बीच शव लेकर आगे बढ़ गए समर्थक
नगर थाना के गेट पर मौजूद छपरा सदर के एसडीपीओ एएसपी राज किशोर सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने शव लेकर जा रहे लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे लोग धक्का-मुक्की करते हुए आगे बढ़ गए. फिर नगर थाना चौक नगर निगम चौक पर रोकने का प्रयास किया गया.

शव के साथ आक्रोशित लोगों का काफिला आगे कटहरी बाग हनुमान मंदिर होकर रावल टोला के रास्ते भिखारी चौक की ओर बढ़ते चला गया. घटना को लेकर शहर में हालात तनावपूर्ण हो गया है. इसके मद्देनजर पुलिस पूरी तरह से मुश्तैद है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन ने 2 दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने का निर्णय लिया है. हालांकि, इस बारे में अभी समाचार प्रेषण आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. विद्यालय के संचालक वाले अभिभावकों को मोबाइल पर मैसेज पर अपने बच्चों को घर ले जाने का संदेश दिया है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version