Bihar: ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से घर में लगी आग, तीन बच्चों सहित 6 की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar: बिहार के सासाराम से बड़ी खबर आ रही है. यहां हुए एक हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक सदस्य गंभीर रूप से झुलस गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. हालांकि, रोहतास प्रशासन ने अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि नहीं की है. बताया जा रहा है कि यह घटना रोहतास जिला के कछवा की है, जहां आग लगने की घटना में तीन बच्चे और तीन महिलाओं सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है.

बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी है, जिससे घर में आग लग गई. इस हादसे का शिकार हुआ परिवार टीन के बने घर में रह रहा था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. दमकल की गाड़ियों के जरिए आग पर काबू पाया गया. स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव का काम शुरु किया गया. बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक दुर्घटना कछवा ओपी थाना के इब्राहिमपुर में हुई है. मृतकों में 30 वर्षीय पुष्पा देवी, उसकी तीन पुत्री, एक पुत्र मोहन कुमार और गर्भवती 25 वर्षीय ननद माया देवी शामिल हैं.

Latest News

बदलेगा लखनऊ का स्वरूप, डॉ. राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी को सौंपा राजधानी की दीर्घकालिक मोबिलिटी प्लान

लखनऊ: तेज़ी से महानगर बनते लखनऊ को आने वाले दशकों के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने की दिशा...

More Articles Like This