Bihar : कटिहार में संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर तीन बच्चों की मौत, पिता गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar: बिहार से सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां कटिहार में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई. स्थानीय लोगों का ऐसा आरोप है कि नशेड़ी पिता ने तीनों बच्चों को पहले जिंदा जलाकर मार डाला. फिर खुद को आग के हवाले कर आत्महत्या की कोशिश की. हालांकि, समय रहते ग्रामीणों ने उसे बचा लिया. उसकी हालत गंभीर है. यह ससनीखेज घटना कदवा थाना क्षेत्र के भर्री वार्ड नंबर-11 में हुई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच जांच-पड़ताल में जुट गई.

पेट्रोल छिड़कर बच्चों को किया आग के हवाले
पूर्व मुखिया दिलीप यादव ने बताया कि आरोपी दिनेश कुमार सिंह की पत्नी ने अपनी बेटी की शादी के ग्रुप लोन लिया था. दिनेश पंजाब में रहकर मजदूरी करता था. एक दिन उसे पता चला कि उसकी पत्नी ग्रुप लोन की राशि लेकर कहीं चली गई है. इसके बाद वह अपने गांव आ गया. कर्ज की परेशानी को लेकर वह नशा करने लगा. शुक्रवार की देर रात घर में विवाद हुआ. इसके बाद उसने पेट्रोल छिड़कर तीनों बच्चों को जिंदा जला दिया. इनमें से दो बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीसरी बेटी ने अस्पातल में दम तोड़ दिया.

आरोपी का पुलिस अभिरक्षा में चल रहा उपचार
मृतकों की पहचान रिंकी कुमारी (9 वर्ष), राजा कुमार (12) और शुभंकर कुमार (13 वर्ष) के रूप में हुई है. पूर्व मुखिया का कहना है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच करें. वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी दिनेश सिंह का पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है. उसकी हालत नाजुक है. कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज आपकी राशि क्या कहती है? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal, 15 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version