Bihar: ट्रक-टेंपो की टक्कर, दो शिक्षकों की मौत, गुस्साएं लोगों ने पुलिस के वाहन में की तोड़-फोड़

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

समस्तीपुर: बिहार से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां दलसिंहसराय में ट्रक और टैंपो की टक्कर हो गई. इस हादसे टैंपो में सवार एक शिक्षक और शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि टैंपो चालक सहित पांच अन्य शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के देर से पहुंचने पर लोगों का गुस्साएं लोगों ने पुलिस के वाहन में तोड़-फोड़ की. लोगों को खदेड़ने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा.

जानकारी के अनुसार, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधेयपुर गांव के पास ट्रक और टेंपो में भीड़तं हो गई. इस हादसे में टेंपो पर सवार एक शिक्षक और शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं टेंपो चालक समेत पांच शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

मृतक शिक्षिका की पहचान मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती गांव निवासी रंजीत कुमार की पत्नी कामनी देवी और बिनगामा गांव निवासी राम प्रसाद महतो के पुत्र शिक्षक अमरेंद्र प्रसाद राय (43 वर्ष) के रूप में हुई है. अमरेंद्र राजकृत मध्य विद्यालय उजियारपुर में तैनात थे.

दुर्घटना में ये लोग हुए घायल

घायलों में टेंपो चालक मदुदाबाद निवासी स्व. राम नवाजी राय के पुत्र विजय कुमार राय (40 वर्ष), मध्य विद्यालय किसान वाजिदपुर की शिक्षिका राजीव कुमार यादव की पत्नी सुनैना देवी (40), उच्च माध्यमिक विद्यालय अजनौल दलसिंहसराय की शिक्षिका मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बढौना निवासी प्रिंस कुमार की पत्नी रत्ना प्रिया (34), उजियापुर के मध्य विद्यालय माधोपुर की शिक्षिका मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के आदलपुर निवासी चंदन चौधरी की पत्नी जूही कुमारी (25 वर्ष) शामिल हैं. रत्ना प्रिया और जूही का इलाज दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल में जारी है, जबकि अन्य को अनुमंडलीय अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है.

पुलिस के देर से पहुंचने पर फूटा लोगों का गुस्सा

इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों के सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पहुंची डॉयल 112 को देखकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया. पुलिस के देर से पहुंचने को लेकर लोगों मे इस कदर गुस्सा भड़का कि लोग डॉयल 112 वाहन पर टूट पड़े. ईंट-पत्थर और डंडे से वाहन को क्षतिग्रस्त कर मौके पर सड़क कोजाम कर दिया. मार्ग पर वाहनों के पहिए थम गए.

पुलिस हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा

पुलिस के वाहन में तोड़फोड़ और जाम की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम और भारी पुलिस बल के साथ डीएसपी विवेक कुमार शर्मा घटनास्तल पर पहुंचे गए. पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को वहां से खदेड़ा. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

GDP Growth: भारत की अर्थव्यवस्था दिखाएगी दम! पहली तिमाही में 7% रह सकती है GDP ग्रोथ, SBI Research का बड़ा अनुमान

SBI Research की रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की GDP Growth 7% तक पहुंच सकती है. रिपोर्ट में महंगाई, मानसून, एल नीनो और खरीफ फसलों को लेकर भी अहम अनुमान जताए गए हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version