Bihar: बेकाबू ट्रक ने तीन को रौंदा, दादी-पोती की मौत, महिला गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar News: बिहार से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां पटना-पाली मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार हाईवा ने दो महिला और एक बच्ची को रौंद दिया. इस हादसे में एक महिला और एक बच्ची की जहां मौत हो गई, वही एक दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे अनुमंडल अस्पताल में ले जाया गया. दुर्घटना के बाद लोगों ने चालक को पकड़ लिया. आक्रोशित लोगों ने पाली मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया.

खेत से लौट रही थी महिलाएं
जानकारी के अनुसार, पटना-पालीगंज मुख्य मार्ग के रानीतलाब थाना क्षेत्र के पकड़ौंधा गांव के पास तेज रफ्तार हाइवा ने खेत से काम कर लौट रहे दो महिलाओं और एक बच्ची को रौंद दिया. इस दुर्घटना में दादी और पोटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं एक महिला घायल हो गई. मृतकों की पहचान रानीतलाब थाना क्षेत्र के चौकीपुर निवासी श्री पासवान की पत्नी झरोखा देवी और उसकी पोती कामिनी कुमारी के रूप में हुई. वहीं घायल महिला की पहचान पारस पासवान की पत्नी चम्पा देवी के रुप में हुई है. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

आक्रोशित लोगों ने सड़क को किया जाम
दुर्घटना के बाद लोगों ने चालक को पकड़ लिया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रानी तालाब थाने को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची. इसी बीच आक्रोशित लोगों ने पटना-पाली मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे. पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया.

थानेदार दुर्गेश कुमार गहलोत ने बताया
इस संबंध में रानीतलाब थानेदार दुर्गेश कुमार गहलोत ने बताया कि पकरौंधा गांव के पास खेत से काम कर लौट रहे तीन लोगों को ट्रक ने कुचल दिया है. दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक महिला घायल है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This