Bijapur IED Blast: नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, दो STF जवान घायल, तलाशी अभियान जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bijapur IED Blast: बुधवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम में विस्फोट होने से स्पेशल टास्क फोर्स के दो जवान घायल हो गए. इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत इतवार गांव के जंगल में सुबह 5 से 6 बजे के बीच हुई, घटना के दौरान सुरक्षाकर्मियों की एक टीम तलाशी अभियान पर निकली थी.

जानकारी के अनुसार, बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के पीडिया के जंगल में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई प्रेशर आईईडी की जद में आने से एसटीएफ के दो जवान आरक्षक शिवलाल मंडावी और आरक्षक मिथिलेश मरकाम घायल हो गए हैं. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों खतरें से बाहर बताए जा रहे हैं.

Latest News

लखीमपुर खीरी को मिलेगी नई पहचान, खत्म हुई 308 पहिए वाले ट्रक की जर्नी, बलरामपुर पहुंचा बेल्जियम वाला वेसल

Belgium Vessel News : बेल्जियम से आई मशीन को आखिरकार जहां पहुंचना था वहां पहुंच तो गई, लेकिन इस...

More Articles Like This

Exit mobile version