Bikaner: नीलगाय की वजह से पुलिस को मिली सफलता, 70 करोड़ की हेरोइन बरामद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bikaner Crime: बीकानेर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां नीलगाय की वजह से पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. भारत-पाक सीमा पर पूगल के पास तड़के करीब 4 बजे स्कूटी सवार एक संदिग्ध युवक नीलगाय से टकराकर घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब स्कूटी की तलाशी ली तो उसमें छिपाकर रखी गई करीब 14 किलो हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 70 करोड़ रुपये बताई गई है.

नीलगाय से टकराई तस्कर की स्कूटी, हुआ घायल
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप खाजूवाला बॉर्डर क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए गिराई गई थी. हादसे में घायल युवक की पहचान पाली जिले के सोजत के रेपड़वास निवासी खेताराम के रूप में हुई है. वह स्कूटी से खाजूवाला से पूगल की ओर जा रहा था और पूगल से करीब सात किलोमीटर पहले स्कूटी नीलगाय से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गया.

किसी अन्य व्यक्ति के नाम पंजीकृत है स्कूटी

घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी अभी बेहोश है. होश में आने के बाद तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है. मौके से उसका आधार कार्ड मिला है, जबकि स्कूटी किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत पाई गई है, जिसकी तलाश जारी है.

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को इस बात की आशंका

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन लेने के लिए तस्कर अकेला नहीं हो सकता. आशंका है कि उसके साथी आसपास मौजूद रहे होंगे, जो हादसे के बाद फरार हो गए. एजेंसियां ड्रोन के जरिए सप्लाई की पूरी कड़ी और स्थानीय नेटवर्क की जांच में जुटी हैं.

आरोपी के होश में आने का इंतजार कर रही पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है और घायल आरोपी के होश में आने का इंतजार कर रही है. आरोपी से पूछताछ में पूरे नेटवर्क की परतें खुलने की संभावना है.

Latest News

चीन के सहारे अंतरिक्ष जाएंगे पाकिस्तानी, ड्रैगन के स्पेस स्टेशन से होंगे रवाना, PAK सेना ने किया ऐलान

New Delhi: अब चीन के कंधे पर बैठकर पाक‍िस्‍तानी अंतर‍िक्ष जाने का प्‍लान बना रहे हैं. पाकिस्तान के दो...

More Articles Like This