बाइक सवारों ने मूसेवाला के दोस्त के घर पर की फायरिंग, मांगी लाखों की रंगदारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab Crime: पंजाब से सनसनीखेज घटना सामने आ रही है. यहां मरहूम पंजाबी गायक सिद्ध मूसेवाला के नजदीकी साथी प्रगट सिंह के घर पर फायरिंग की घटना हुई है. बाइक सवार दो युवकों ने रविवार रात प्रगट सिंह के घर पर फायरिंग की. घटना के बाद दोनों फरार हो गए.

बताया गया है कि फायरिंग की घटना के बाद प्रगट सिंह को इंग्लैंड के नंबर से फोन आया. उन्होंने फोन रिसिव नहीं किया, जिसके बाद उनके पास एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि उन्हें 30 लाख रुपये दिए जाएं वरना अगला नंबर उसका होगा बेशक गनमैन ले लो या फिर गाड़ी बुलेट प्रूफ करवा लो.

यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आ रहा है. पीड़ित की सूचना पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Latest News

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए आज से शुरु होगा पंजीकरण, इन बैंकों की 556 शाखाओं में करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा को उत्सुक भक्तों के लिए अच्छी खबर है. श्री अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार से...

More Articles Like This

Exit mobile version