ब्रिटेन: मिलिट्री बेस के पास बम का अलर्ट, बुलाई गई बम निरोधक टीम, खाली कराए गए मकान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UK Bomb Alert: ब्रिटेन से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. वेल्फोर्ड में विस्फोटक मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद इसे एक बड़ी घटना घोषित कर दिया गया.

गाड़ियों की बारीकी से जांच

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आस-पास के कई घरों को तत्काल खाली करा लिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सेना की बम निरोधक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो वहां खड़ी गाड़ियों की बारीकी से जांच कर रहे हैं, ताकि किसी भी बड़े खतरे को टाला जा सके.

ब्रिटिश मीडिया द सन के अनुसार, यह पूरा ऑपरेशन आरएएफ फेयरफोर्ड हवाई ठिकाने के पास चलाया गया. इस दौरान फेयरफोर्ड यूथ फुटबॉल क्लब के आसपास कई आपातकालीन गाड़ियां और पुलिस बल तैनात देखा गया.

पुलिस ने की प्रभावित इलाके की घेराबंदी

एहतियात के तौर पर पुलिस ने प्रभावित इलाके की घेराबंदी कर दी है. आसपास रहने वाले लोगों को उनके घरों से निकालकर पास के एक लेजर सेंटर में सुरक्षित पहुंचाया गया है, ताकि आम नागरिकों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है. प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तय इमरजेंसी प्रोटोकॉल के तहत काम कर रही हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Latest News

पितरों की प्रसन्नता के लिए करें पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण: दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, प्रथम श्रेणी के पितर होते हैं, जिनका नाम सोमपीथी है।...

More Articles Like This

Exit mobile version