Bulandshahar Crime: बेटे को था पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंध का शक, दोनों को मार दी गोली, हुई मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bulandshahar Crime: यूपी के बुलंदशहर से सनसीखेज खबर सामने आई है. यहां पिता और पत्नी के अवैध संबंध के शक ने एक बेटे ने रिश्तों का खून कर दिया. गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं.

लाइसेंस पिस्टल से पिता और पत्नी को मारी गोली

लोगों को हैरान करने वाली यह वारदात थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के कलंदरगढ़ी गांव में हुई. मिली जानकारी के मुताबिक, मोमिन नाम के युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से अपने पिता रियाजुद्दीन और पत्नी सना को गोली मार दी. रियाजुद्दीन को दो गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर अवस्था में सना को तत्काल कैलाश अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया.

पत्नी ने दस दिन पहले बेटे को दिया था जन्म

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की जांच में यह सामने आया कि मोमिन को शक था कि उसकी पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध हैं. इसी बात को लेकर परिवार में पहले भी कई बार विवाद हो चुका था. परिजनों और रिश्तेदारों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि इसी शक के चलते मोमिन ने ये खूनी खेल खेला. बताया गया है कि आरोपी मोबिन की एक साल पहले शादी हुई थी. दस दिन पहले ही उसकी पत्नी ने बेटे का जन्म दिया था.

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मोमिन को हिरासत में लिया गया है. उसने अपने पिता की लाइसेंसी से पिस्टल से पिता और पत्नी को गोली मार दी. दोनों की मौत हो गई. पिस्टल बरामद कर दिया गया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: सितारों की चाल से जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 08 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version