कैलिफोर्नियाः दो महीने से लापता थी भारतीय मूल की महिला, अब नहर में मिला शव

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

California Crime: अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाली भारतीय मूल की एक महिला का शव नहर में मिला है. बताया गया है कि यह महिला करीब दो महीने से लापता थीं. नहर में काम करने वाले एक कर्मचारी को गश्त के दौरान उसका शव मिला.

सेरेस पुलिस विभाग (CPD) ने बताया कि यह शव भारतीय मूल की अजीत कौर का है, जो अगस्त से लापता थीं. इनके शव को स्टैनिस्लॉस काउंटी कोरोनर कार्यालय (SCCO) भेजा गया, जहां 27 अक्टूबर को उसकी पहचान की गई.

23 अगस्त को लापता हुई थीं अजीत कौर

अजीत कौर के 23 अगस्त 2026 को सेरेस के कासा ग्रांडे अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स से लापता होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने बताया कि उन्हें आखिरी बार उसी दिन तड़के करीब 1:45 बजे शहर में व्हिटमोर एवेन्यू और मिशेल रोड के पास देखा गया था.

पुलिस के मुताबिक

पुलिस के मुताबिक, शनिवार 24 अक्टूबर को टरलॉक इरिगेशन डिस्ट्रिक्ट (TID) के एक कर्मचारी को सेरेस में सेंट्रल एवेन्यू और कीज रोड के पास ‘लोअर लैटरल 3’ नहर में यह शव मिला. इस इलाके में नहर प्रणाली का प्रबंधन TID ही करता है और वह कर्मचारी उस समय अपनी नियमित गश्त पर था.

जांचकर्ताओं का मानना है कि कौर अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स के पूर्व की ओर स्थित TID नहर में चली गई होंगी. पुलिस ने बताया कि उन्होंने उपलब्ध सुरागों पर काम किया और उन्हें खोजने के लिए व्यापक प्रयास किए.

अधिकारियों ने सेरेस में नहरों के आसपास के पूरे इलाके की छानबीन की. उन्होंने लापता लोगों को खोजने के लिए प्रशिक्षित ‘K9’ (खोजी कुत्ते) की भी मदद ली, जो मर्सिड काउंटी शेरिफ कार्यालय से मंगाया गया था.

इसके अलावा, स्टैनिस्लॉस काउंटी शेरिफ विभाग की ‘डाइव यूनिट’ ने भी नहरों को स्कैन करने के लिए पानी के अंदर चलने वाले रिमोट सोनार ड्रोन का इस्तेमाल किया. जांचकर्ताओं ने TID के साथ मिलकर उन जल मार्गों का नक्शा तैयार किया, जिनसे होकर वह वहां तक पहुंच सकती थीं. उन्होंने इस बात की भी जांच की कि क्या वह TID के रेगुलेटिंग रिजर्वोयर (जलाशय) तक पहुंच गई थीं.

CPD ने एक बयान में कहा, ‘सेरेस पुलिस विभाग इस कठिन समय में कौर के परिवार और उनके करीबियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है. इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं. हम उन एजेंसियों और कर्मियों के आभारी हैं जिन्होंने इस पूरी जांच के दौरान मदद की है.’

Latest News

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, बाथरूम में गिरने से गई जान, बॉलीवुड में पसरा मातम

Mumbai: फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन हो गया है. 30 अक्टूबर को उन्होंने इस...

More Articles Like This

Exit mobile version