दिल्ली से काशी तक अब स्लीपर वंदे भारत की रफ्तार, ट्रेन की शुरुआत पर PM मोदी बोले- ‘ऐतिहासिक दिन’

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP First Sleeper Vande Bharat: दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों को एक नई ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है. दिल्ली और वाराणसी के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत 31 अक्टूबर को होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नई रेल सेवा को दिल्ली और काशी के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए ऐतिहासिक बताया है. उनका कहना है कि इस ट्रेन से यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा का अनुभव भी बेहतर होगा.

आधुनिक सुविधाओं और उन्नत सुरक्षा तकनीक से लैस यह देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है. एकता दिवस के अवसर पर शुरू होने वाली इस सेवा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. ट्रेन के शुरू होने से दिल्ली और वाराणसी के बीच रात में यात्रा करने वाले लोगों को आरामदायक सफर का नया विकल्प मिलेगा.

PM मोदी ने बताया दिल्ली-काशी के यात्रियों के लिए खास दिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस नई ट्रेन की शुरुआत को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने लिखा, “दिल्ली और काशी के बीच रेल यात्रा करने वालों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है. काशी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने से समय की बचत के साथ ही उनका अनुभव बेहतर होने वाला है. आधुनिक सुविधाओं और अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली से सुसज्जित यह देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है.”

यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है UP First Sleeper Vande Bharat

इस नई सेवा के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है. स्लीपर कोच होने के कारण यात्री रातभर आराम करते हुए अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे. इससे खासतौर पर उन लोगों को फायदा होगा, जिन्हें दिल्ली और वाराणसी के बीच नियमित रूप से आना-जाना पड़ता है.

16 एसी कोच, 180 KM की रफ्तार और आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. इसमें कुल 16 वातानुकूलित कोच होंगे. ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटे तक बताई गई है. इसके जरिए यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर का अनुभव देने की तैयारी है. सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन में कवच तकनीक लगाई गई है. इसके अलावा ऑटोमैटिक दरवाजे, बायो-वैक्यूम टॉयलेट और सीसीटीवी कैमरे जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद रहेंगी. इन व्यवस्थाओं के जरिए यात्रियों की सुविधा के साथ उनकी सुरक्षा पर भी ध्यान दिया गया है. दिल्ली और काशी के बीच इस नई स्लीपर ट्रेन की शुरुआत से उत्तर प्रदेश की रेल कनेक्टिविटी को नया विकल्प मिलेगा. अब यात्रियों को रात के सफर के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रा करने का मौका मिलेगा.

ये भी पढ़ें- एकतानगर को PM मोदी ने दी ₹400 करोड़ से ज्यादा की सौगात, IRCTC होटल सहित कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

Latest News

बेंगलुरु के 5 स्‍टार होटल के स्‍वीमिंग पूल में उतरा करंट, नहाने उतरे दो विदेशियों की मौत, दो अन्‍य भी गंभीर

Bengaluru: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक 5 स्‍टार होटल के स्‍वीमिंग पूल में अचानक से करंट फैल गया....

More Articles Like This

Exit mobile version