Canada: हिल्टन होटल में गोलीबारी, एक पुलिस अधिकारी की मौत, हमलावर भी मारा गया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Canada Crime: एक संदिग्ध ने कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर के एक होटल में बंदूक से गोलीबारी की. इस घटना में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की और संदिग्ध भी मारा गया. इसमें एक नागरिक की भी मौत हो गई, लेकिन यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि गोली किसने चलाई.

पुलिस प्रमुख फाडी डागर ने बताया

पुलिस प्रमुख फाडी डागर ने बताया कि शहर के कोट-डेस-नीजेस इलाके में हुई गोलीबारी में एक दूसरा पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन उसकी हालत स्थिर है. उन्होंने बताया कि हमलावर को पुलिस ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस प्रमुख ने कहा कि 24 वर्षों में यह पहली बार है कि मॉन्ट्रियल पुलिस का कोई अधिकारी ड्यूटी के दौरान शहीद हुआ है.

मकसद का पता लगाने में जुटी पुलिस

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘यह बहुत ही दुखद दिन है. यह एक बुरे सपने जैसा है.’ डागर ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:35 बजे किसी ने आपातकालीन सेवाओं को फोन करके हिल्टन होटल की खिड़की से बंदूक लहराते हुए एक व्यक्ति के बारे में सूचना दी. उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और उन पर गोलीबारी की गई. वीडियो में हमलावर होटल के बाहर भी दिखाई दिया. पुलिस अभी भी संदिग्ध के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

Latest News

दिल्ली में बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा: ट्रक-कार की टक्कर में युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर

New Delhi: दिल्ली में बदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार दोपहर 1 बजे के करीब ट्रक और कार की...

More Articles Like This

Exit mobile version