Canada: कनाडा में हवा में टकराए दो विमान, हादसे में भारतीय छात्र पायलट सहित दो की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Canada: कनाडा में बड़ा हादसा हुआ है. यहां मैनिटोबा प्रांत में दो छोटे विमानों की हवा में टक्कर हो गई. इस हादसे में भारत के एक छात्र पायलट सहित दो लोगों की मौत हो गई. मृतक छात्र पायलट की पहचान श्रीहरि सुकेश के रूप में हुई है. वह कनाडा में पायलट बनने की ट्रेनिंग ले रहे थे.

यह हादसा मंगलवार सुबह स्टीनबैक नाम के इलाके के पास हुआ, जो कनाडा के विंनीपेग शहर से लगभग 50 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में मौजूद है. इस हादसे में एक और छात्र पायलट की भी मौत हो गई, जिसका नाम सावाना मे रोयेस था. वह कनाडा की रहने वाली थीं और अपने पायलट पिता के पदचिह्नों पर चलना चाहती थीं.

टेकऑफ और लैंडिंग का अभ्यास कर रहे थे दोनों पायलट
बताया गया है कि दोनों पायलट हार्व्स एयर नाम की फ्लाइट ट्रेनिंग स्कूल में ट्रेनिंग ले रहे थे. मामले में स्कूल के प्रमुख एडम पेनर ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब दोनों पायलट टेकऑफ और लैंडिंग का अभ्यास कर रहे थे और लैंडिंग स्ट्रिप की ओर आ रहे थे. भारतीय वाणिज्य दूतावास, टोरंटो ने बताया कि वह श्रीहरि के परिवार, फ्लाइट स्कूल और स्थानीय पुलिस के संपर्क में है और हर तरह की सहायता दे रहा है.

कैसे हुआ हादसा?
दोनों छोटे, एकल इंजन वाले विमान हवा में एक-दूसरे से टकरा गए. इस टक्कर के बाद दोनों विमान जमीन पर गिर गए और मलबे से दोनों पायलटों के शव बरामद किए गए. किसी विमान में कोई अन्य यात्री सवार नहीं था.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version