Mehbooba Mufti: इजरायल और ईरान के बीच जंग पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, कहा- ‘अल्लाह ईरान को…’

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Big statement by Mehbooba Mufti: इजरायल और ईरान के बीच भीषण जंग छिड़ गई हैं. अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के कई ठिकानों पर भीषण हमला किया है. इस बीच पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने प्रतिक्रिया देते हुए ईरान का समर्थन किया है. उन्होंने ईरान और उसके लोगों की सलामती के लिए प्रार्थना की. पीडीपी प्रमुख ने कहा कि एक ऐसा राष्ट्र, जो लंबे वक्त से मुस्लिम जगत की एक सशक्त आवाज रहा है, अपनी अटूट आस्था और दृढ़ विश्वास से शक्ति प्राप्त करता है.

कोई भी मिसाइल या संकट इसकी संप्रभुता को खत्म नहीं कर सकता

महबूबा मुफ्ती आगे कहा, ”कोई भी मिसाइल या संकट इसकी संप्रभुता को खत्म नहीं कर सकता और न ही इसके मनोबल को तोड़ सकता है. अल्लाह ईरान को अपनी सुरक्षा प्रदान करे, उसके लोगों को साहस और धैर्य प्रदान करे और उसके सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को ताकत दे और सही राह दिखाए.”

इजरायल में रह रहे भारतीय नागरिको को एडवाइजरी

उधर, भारत ने शनिवार को इजरायल में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. इजरायल में भारतीय दूतावास की ओर से एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया है कि ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका के ज्वाइंट हवाई हमले के बाद अलर्ट रहें.

इसके अनुसार, इलाके में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए इजरायल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें और हर समय सतर्क रहें. भारतीय नागरिकों से ये भी कहा गया है कि वे इजरायली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड की ओर से जारी सेफ्टी गाइडलाइंस और निर्देशों का सख्ती से पालन करें. एडवाइजरी में सुरक्षित क्षेत्र के पास रहने की अहमियत पर भी जोर दिया गया है.

इसमें ये भी कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिक तय शेल्टर के पास रहें और अपने रहने की जगह या काम की जगह के सबसे पास की सुरक्षित जगहों के बारे में पता करके रखें. इसके अलावा अगली सूचना तक इजरायल के अंदर सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की बात कही गई है. नागरिकों को स्थानीय मीडिया, आधिकारिक ऐलान और इमरजेंसी अलर्ट पर लगातार नजर बनाए रखने के लिए भी कहा गया है.

Latest News

01 March 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

01 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This

Exit mobile version