Turkey Mine Blast: तुर्किए से हादसे की खबर सामने आई है. उत्तरी तुर्किए में शुक्रवार को कोयला खदान में ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में तीन लोगों की लोगों की मौत की खबर और पांच घायल हैं. बचावकर्मी अंदर फंसे एक मजदूर तक पहुंचने की कोशिश में जुटे हैं. मेडिकल टीमें और बचावकर्मी मोर्चे पर डटे हैं.
अधिकारी ने बताया कि तुर्किए में खदान में विस्फोट होने की वजह से वहां काम कर रहे दो मजूदरों की मौत हो गई. इस हादसे में वहां काम कर रहे पांच अन्य मजदूर घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में करवाया जा रहा है.
अंदर फंसे मजदूर को बचाने का प्रयास जारी
उन्होंने बताया कि हादसे की वजह से एक मजूदर अंदर ही फंस गया है. बचावकर्मी उस मजदूर तक पहुंचने की कोशिश में जुटे हैं. खदान में विस्फोट के बाद ऑक्सीजन की सप्लाई जारी रखना सबसे बड़ी चुनौती रहती है. इसलिए राहत बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है.
विस्फोट के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. ब्लैक सी के तटीय प्रांत ज़ोंगुलदाक के किलिमली शहर में ये हादसा हुआ है. घटनास्थल पर मेडिकल टीमें और बचावकर्मी मौजूद हैं.
गवर्नर उस्मान हासिबेक्तासोग्लू ने बताया
जोंगुलदाक के गवर्नर उस्मान हासिबेक्तासोग्लू ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि घायल मजदूरों में से दो की हालत नाजुक है. उन्होंने बताया कि एक अन्य घायल को इलाज के लिए राजधानी अंकारा के अस्पताल ले जाया जा रहा है.