ट्विशा शर्मा मौत के मामले में बड़ा एक्शन, सास गिरिबाला सिंह को CBI ने किया अरेस्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Giribala Singh Arrested: ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई ने बड़ा एक्शन लिया है. ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को  गिरफ्तार कर लिया गया है. CBI जल्द ही उसे कोर्ट में पेश करेगी. मालूम हो कि गुरुवार की सुबह CBI की टीम गिरिबाला सिंह के घर पहुंची थी. CBI की टीम उन्हें नोटिस देने भोपाल के कटारा हिल्स स्थित उनके घर गई थी. इससे पहले बुधवार को देर की रात 1 बजे जबलपुर हाई कोर्ट ने गिरिबाला सिंह की बेल खारिज कर दी थी. इसके बाद से ही गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही थी.

कोर्ट से पहले अग्रिम जमानत मिली थी

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सास गिरिबाला सिंह को 15 मई को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिली थी. इसके खिलाफ ट्विशा के घर वालों ने जबलपुर हाईकोर्ट में बेल कैंसिल करने की याचिका लगाई थी. बुधवार की देर रात 1 बजे गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द कर दी गई. इसके बाद सीबीआई के अधिकारी ट्विशा के ससुराल पहुंचे और गिरिबाला सिंह को नोटिस सर्व किया गया है.

क्या कहा कोर्ट ने?

ट्विशा शर्मा केस में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए ट्विशा शर्मा की सास और आरोपी गिरिबाला सिंह को निचली अदालत की तरफ से दी गई अग्रिम जमानत रद्द कर दी थी. हाईकोर्ट ने कहा था कि मामले के तथ्यों और गिरिबाला सिंह पर लगे आरोपों को देखते हुए उन्हें दी गई राहत सही नहीं थी. इसी कारण अदालत ने पहले दी गई अग्रिम जमानत का आदेश खारिज कर दिया.

CBI ने सीन रीक्रिएट किया

इससे पहले बुधवार की शाम CBI ने ट्विशा केस में सीन रीक्रिएट किया था. सीबीआई के अधिकारी उस छत पर पहुंचे थे, जहां ट्विशा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दी थी. इतना ही नहीं गिरिबाला के घर पर ट्विशा के पति समर्थ और गिरिबाला को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की गई. समर्थ पहले से ही पुलिस की रिमांड पर है.

More Articles Like This

Exit mobile version