CG: जशपुर में हादसा, फेल हुआ बस का ब्रेक, ठहर गई पांच लोगों की जिंदगी, कई लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhattisgarh Bus Accident: छत्तीसगढ़ से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा शुक्रवार को जशपुर जिले में हुआ. झारखंड के कुरडेग से कुनकुरी आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में जहां पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए. इनमें गंभीर रूप से घायल चार को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. इस घटना की पुष्टि कलेक्टर रोहित व्यास ने की है.

बस में सवार थे दो दर्जन से अधिक यात्री

जानकारी के मुताबिक, अनमोल बस (CG 14 G 0263) करडेगा (झारखंड) से कुनकुरी की ओर आ रही थी. बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे. इसी दौरान करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़अंबा गांव में ढलान के दौरान बस का ब्रेक फेल हो गया. बस में सवार एक यात्री ने बस रोकने के लिए कहा, तभी कंडक्टर ने चिल्लाकर बताया कि बस का ब्रेक फेल हो गया है. कुछ ही क्षण बाद बस अनियंत्रित होकर सुरेंद्र साय के निर्माणाधीन आवास के पास पलट गई.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

इस हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. हादसे में जहां पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं 20 लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई. जेसीबी की मदद से बस को हटाकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया.

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर कुनकुरी डॉ. श्रीमती के. कुजूर ने हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की. मृतकों में पति-पत्नी और पिता-पुत्र शामिल हैं.

महेश राम (45 वर्ष) पिता रथु राम, ग्राम मकरीबंधा, तहसील दुलदुला.

विमला (42) पति महेश राम, ग्राम मकरीबंधा, तहसील दुलदुला (पति-पत्नी).

संपति देवी (52) पति केशवर राम, जिला सिमडेगा, झारखंड.

दिगेश्वर (40) पिता दिलभजन, ग्राम ढोढी, तहसील कुरडेग, जिला सिमडेगा, झारखंड.

घनश्याम (5 माह) पिता दिगेश्वर, ग्राम ढोढी, जिला सिमडेगा (पिता-पुत्र)

अस्पतालों में घायलों का चल रहा इलाज

घायलों का इलाज कुनकुरी, जिला अस्पताल और अन्य अस्पतालों में किया जा रहा है. 13 घायलों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

अस्पताल पहुंची सीएम साय की पत्नी कौशल्या देवी

दुर्घटना की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या देवी साय कुनकुरी अस्पताल पहुंचीं. उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

Latest News

UPI Payment Charges: दोस्त को ₹5,000 भेजने पर लगेगा चार्ज? P2P और P2M पेमेंट में समझें पूरा अंतर

UPI से दोस्त को 5,000 रुपये भेजने पर कोई अलग चार्ज लगता है या नहीं? जानिए P2P और P2M ट्रांजैक्शन में अंतर और Merchant Payment से जुड़े चार्ज का पूरा मामला.

More Articles Like This