CG Encounter: छत्तीसगढ़ में बड़ी मुठभेड़, अब तक 31 नक्सलियों के शव बरामद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CG Naxals Encounter: छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़ हुई है. नक्सल प्रभावित नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ हुई.अभी तक गए 31 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं. घटनास्थल से बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए हैं. सर्च ऑपरेशन अभी जारी है.

बताया गया है कि मुठभेड़ दंतेवाड़ा में बारसूर के ग्राम थुलथुली और नारायणपुर में ओरछा के ग्राम नेंदूर के जंगलों में हुई है. जानकारी के अनुसार, जवान नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना वाली जगह पर पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी.

मुठभेड़ में सभी जवान सुरक्षित
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस कार्रवाई में 35 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सभी जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है. वहीं, बताया जा रहा है कि नक्सलियों के पास से एलएमजी राइफल, एके 47 राइफल, एसएलआर राइफल, इंसास राइफल, .303 राइफल बरामद किए गए हैं.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा…
मुठभेड़ को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. जवानों को मिली यह बड़ी कामयाबी सराहनीय है. नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अब अपने अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी, इसके लिए हमारी डबल इंजन सरकार दृढ़ संकल्पित है. प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है.

Latest News

ट्रंप का इशारा मिलते ही ईरान पर टूट पड़ेगी अमेरिकी सेना, 96 घंटे का अल्टीमेटम, पेंटागन ने तैयार की संभावित ठिकानों की लंबी लिस्ट

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच टकराव एक बार फिर बड़े युद्ध में बदल सकता है. दरअसल पश्चिम...

More Articles Like This