CG Encounter: बीजापुर में मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर, रुक-रुककर हो रही गोलीबारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CG Encounter: सुरक्षा बल की टीम ने बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर नक्सली विरोधी अभियान शुरू किया. इस अभियान के दौरान रविवार की सुबह नेशनल पार्क क्षेत्र में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. यह मुठभेड़ अब भी जारी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए हैं. मुठभेड़ अभी भी जारी है. भोपालपटनम के मद्देड़ इलाके में बन्देपारा-कोरणजेड के जंगलों में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. सुबह से रुक-रूककर दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है.

इस मुठभेड़ की पुष्टि पुलिस के आला-अधिकारियों ने की है. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल सर्च अभियान में जुटे हुए हैं और विस्तृत जानकारी अभियान समाप्त होने के बाद साझा की जाएगी.

इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिल रही है. घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. नक्सली गतिविधियों को लेकर इस क्षेत्र में पहले भी कई बार बड़े अभियान चलाए गए हैं. फिलहाल, सर्च अभियान जारी है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version