CG News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने किया CAF जवान का कत्ल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बीजापुरः छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है. यहां रविवार को उग्रवाद प्रभावित बीजापुर जिले के एक गांव के बाजार में नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक जवान की हत्या कर दी. इस मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमला कुटरू पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ, जहां सीएएफ की एक टीम एक बाजार में सुरक्षा के लिए तैनात की गई थी.

अधिकारी ने कहा
अधिकारी ने कहा, “नक्सलियों के एक छोटे समूह ने सीएएफ टीम का नेतृत्व कर रहे कंपनी कमांडर तिजाऊ राम भुआर्य पर हमला कर दिया. घटनास्थल से भागने से पहले नक्सलियों ने भुआर्य की कुल्हाड़ी से काटकर कत्ल कर दिया. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भुआर्य सीएएफ की चौथी बटालियन के जवान थे.”

शुरु की गई तलाशी अभियान
अधिकारी ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी शुरू की.

Latest News

Shardiya Navratri 2026 3rd Day: नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे करें मां चंद्रघंटा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026 3rd Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के तीसरे दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version