Chamba: कलवारा जंगल में भालुओं ने दो महिलाओं पर किया हमला, एक की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chamba News: हिमाचल प्रदेश हादसे की खबर आ रही है. यहां चंबा के कलवारा जंगल में शुक्रवार की सुबह भालुओं के झुंड दो महिलाओं पर हमला बोल दिया. इस हमले में घाट काट रही देवरानी की जहां मौत हो गई, वहीं जेठानी घायल हो गई. ग्रामीणों ने शोर मचाकर भालुओं को भगाया. सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई.

जंगल में घास काटने गई थी देवरानी-जेठानी
मृतका के भतीजे पवन कुमार गांव टिकरेड़ी गांव बकाणी ने बताया कि शुक्रवार सुबह उसकी चाचीयां ठांठी देवी (56 वर्ष) और पिंकी देवी (44 वर्ष)जोकि आपस में देवरानी और जेठानी है. घास काटने के लिए गांव के साथ लगते कलवारा जंगल में गई थी. इसी दौरान अचानक घात लगाकर बैठे भालुओं के झुंड ने उन पर हमला कर दिया. इस हमले में गंभीर रूप से घायल महिलाओं चींखने-चिल्लाने लगी. उनकी आवाज सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे शोर मचाकर भालुओं को वहां से भगाया. दोनों घायल महिलाओं को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले चंबा जाया गया. जहां चिकित्सक ने पिंकी देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि, ठांठी देवी का उपचार चल रहा है.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने परिवार के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस संबंध में डी ब्लॉक के अतिरिक्त प्रभारी वन पाल तिलक राज रणौंता ने बताया कि कलवारा जंगल से भालुओं को उनके स्थान पर भगाने के लिए पटाखे फोड़ और ढ़ोल-नगाड़ों का शोर-गुल किया जा रहा है.

मुख्य अरण्यपाल अभिलाष दामोदर ने बताया
वन विभाग के मुख्य अरण्यपाल अभिलाष दामोदर ने बताया कि भालुओं के हमले से एक महिला की मौत और एक महिला के चोटिल हुई है. उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से प्राथमिकता के आधार पर मृतक के परिजनों को दस और घायल महिला को पांच हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है. बताया कि आगामी समय में मृतका का केस तैयार कर मृतका के परिजनों को निर्धारित सहायता राशि प्रदान की जाएगी.

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version