Chamoli: बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरा मलबा, आवागमन बंद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chamoli: आज सुबह तलधारी गौचर के पास पहाड़ी से मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया है. पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर हाईवे पर गिरे. संयोग अच्छा रहा कि मलबा गिरने के दौरान वहां से गुजरने वाले लोग बाल-बाल बच गए. कर्णप्रयाग नेनीसैंण मोटर मार्ग आईटीआई से लगभग 500 मीटर आगे पहाड़ी से चट्टान टूटी.

देहरादून सहित नौ जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट

सड़क द होने से कपीरीपट्टी के लोगों को डिम्मर सिमली होते हुए कर्णप्रयाग पहुंचना पड़ेगा. आज भी उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून सहित नौ जिलों के लिए भारी से भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि, अन्य जिलों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, देहरादून सहित उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में बहुत भारी से भारी बारिश होने की संभावना है. इनके अलावा अन्य जिलों में भी तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दी हिदायत

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को हिदायत देते हुए कहा है कि इन स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने की वजह से जलभराव, भूस्खलन होने के साथ नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है. ऐसे में दिन के साथ रात के समय भी अधिक सतर्क रहें और नदी-नालों के आसपास जाने से बचे. इसके अलावा आवश्यक न हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचें.

Latest News

06 June 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

6 जून 2026, शनिवार का पंचांग लेकर आए हैं. जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, चंद्र राशि और पूजा-पाठ के लिए महत्वपूर्ण समय.

More Articles Like This

Exit mobile version