यूपी-बिहार सहित चार राज्यों की 28 MLC सीटों पर किसे मिली विजय और किसे पराजय, देखे पूरी लिस्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MLC Election Results: कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और बिहार में विधान परिषद के चुनाव पूरे हो गए हैं. इन चार राज्यों की कुल 28 सीटों पर मतदान हुआ. 27 अक्टूबर को MLC चुनावों की गिनती शुरू थी और आज काउंटिंग का तीसरा दिन रहा.

एक तरफ जहां कर्नाटक और बिहार में MLC चुनावों की स्थिति बुधवार रात तक पूरी तरह साफ हो चुकी थी. वहीं उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की सभी सीटों के नतीजे आज गुरुवार, 29 अक्टूबर की सुबह फाइनल हुए.

महाराष्ट्र की नागपुर स्नातक MLC सीट का रिजल्ट गुरुवार तड़के आया, जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत वंजारी ने जीत दर्ज की.

वहीं, उत्तर प्रदेश की 11 में से 10 सीटों के नतीजे सामने आ गए थे और वाराणसी स्नातक सीट पर गुरुवार सुबह भी काउंटिंग जारी रही, लेकिन अब नतीजा सामने आ गया है और वाराणसी स्नातक सीट पर सपा के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को हरा दिया है.

यूपी में BJP-SP में कांटे की टक्कर

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. 11 सीटों में से 6 सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की है, वहीं 5 सीट पर SP का झंडा लहराया है.

बीजेपी उम्मीदवारों की जीत

*मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के दिनेश कुमार गोयल ने सपा के प्रमेंद्र भाटी को हराया.

*लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के उमेश द्विवेदी ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार को हराया.

*आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने सपा उम्मीदवार शशांक यादव को हराया.

*मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के श्रीचंद शर्मा ने सपा प्रत्याशी नितिन तोमर को हराया.

*बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने सपा उम्मीदवार दानिश अख्तर को हराया.

*गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट से बीजेपी के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने निर्दलीय उम्मीदवार राजीव यादव को 307 वोटों से हराया.

सपा उम्मीदवारों की जीत

*लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से SP प्रत्याशी कांति सिंह ने बीजेपी के इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह को हराया.

*वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से SP के लाल बिहारी यादव ने भाजपा उम्मीदवार प्रमोद मिश्रा को हराया.

*वाराणसी स्नातक सीट पर सपा के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने बीजेपी प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को हराया.

*आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से SP के डॉ. आकाश अग्रवाल ने बीजेपी उम्मीदवार हरि किशोर तिवारी को हराया.

*इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से SP के डॉ. मान सिंह यादव ने बीजेपी प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को हराया.

बिहार में कौन जीता और कौन हारा?

बिहार में आठ सीटों पर विधान परिषद चुनाव हुआ. इनमें से चार सीट भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के गठबंधन के खाते में गईं. वहीं दरभंगा शिक्षक सीट पर जनसुराज के उम्मीदवार की जीत हुई. वहीं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) एक सीट ही जीत पाई और दो सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते.

BJP-JDU गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत

*पटना स्नातक सीट से JDU के नीरज कुमार ने राजद के दिलीप कुमार को 4,655 मतों से हराया.

*दरभंगा स्नातक सीट से BJP के सर्वेश कुमार ने राजद के अनिल कुमार झा को हराया.

*तिरहुत शिक्षक सीट से BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी भूषण कुमार झा को 594 वोटों से हराया.

*कोसी स्नातक सीट से BJP के डॉ. एनके यादव ने आरजेडी के नितेश यादव को हराया.

RJD के उम्मीदवार की जीत

*पटना शिक्षक सीट से RJD के डॉ. संजीव सिंह ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया.

जनसुराज के उम्मीदवार की विजय

*दरभंगा शिक्षक सीट से जनसुराज के डॉ. सुरेश प्रसाद राय जीते.

निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत

*तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने JDU के अभिषेक झा को 9,147 वोटों से हराया.

*सारण शिक्षक सीट से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज जीते.

महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़ा झटका

महाराष्ट्र में पांच सीटों पर विधान परिषद चुनाव हुआ. इन चुनाव के नतीजों में विपक्षी महा विकास आघाड़ी (MVA) ने 5 में से 3 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि सत्तारूढ़ महायुति को 2 सीटें मिलीं. यहां नागपुर की सीट, जो कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का गढ़ है, उस सीट पर एक बार फिर कांग्रेस ने जीत हासिल की है.

महायुति उम्मीदवारों की विजय

*पुणे शिक्षक एमएलसी सीट से बीजेपी के कौस्तुभ गावड़े ने शिवसेना शिंदे गुट के समर्थन वाले सचिन सानप को हराया.

*अमरावती शिक्षक सीट पर शिंदे शिवसेना के उम्मीदवार किरण सरनाईक ने कांग्रेस की अदिति पोहरे को हराया.

महा विकास आघाड़ी (MVA) उम्मीदवारों की विजय

*नागपुर स्नातक एमएलसी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत वंजारी ने भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले को हराया.

*पुणे स्नातक सीट पर एनसीपी (शरद पावर) गुट की हर्षदा देशमुख-जाधव ने बीजेपी की स्मिता जाधव को हराया.

*छत्रपति संभाजीनगर स्नातक सीट पर एनसीपी (शरद पावर) गुट के डॉ. प्रतापसिंह पाटिल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) के सतीश चव्हाण को हराया.

कर्नाटक में साफ हुआ कांग्रेस का सूपड़ा

कर्नाटक में भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) के गठबंधन ने क्लीन स्वीप किया. राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस MLC चुनाव की चार में से एक भी सीट नहीं जीत पाई.

*उत्तर-पूर्व शिक्षक सीट पर बीजेपी के शशील जी. नमोशी ने कांग्रेस उम्मीदवार शरणप्पा मत्तूर को हराया.

*दक्षिण-पूर्व स्नातक सीट पर BJP के के.एम. सुरेश ने कांग्रेस के शशि हुलिकुंटे मुट्ट को हराया.

*पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में BJP के एस.वी. संकानूर ने कांग्रेस के मोहन लिम्बिकाई को हराया.

*बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से JD (S) के उम्मीदवार ए. पी. रंगनाथ ने कांग्रेस उम्मीदवार पुट्टन्ना को हराया.

Latest News

दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला: रेस कोर्स मस्जिद में अभी नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, जानें केंद्र से क्या मिला आश्वासन?

New Delhi: दिल्ली हाई कोर्ट से मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने रेस कोर्स मस्जिद में...

More Articles Like This

Exit mobile version